कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
इंदौर में रंगों का महाकुंभ: होलीस्थान 4.0 में उमड़ा जनसैलाब
इंदौर। रंगों का पर्व होली इस वर्ष शहर में खास और भव्य अंदाज़ में मनाया गया। इंदौर का चर्चित होली इवेंट “होलीस्थान 4.0” लाभ गंगा गार्डन में शानदार स्तर पर आयोजित हुआ, जहां रंग, संगीत, मस्ती और स्वादिष्ट व्यंजनों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आयोजक मुदित शर्मा ने बताया कि इस आयोजन को खासतौर पर युवाओं, परिवारों और बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया था, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग सुरक्षित और आनंदमय वातावरण में होली का उत्सव मना सकें। आयोजन स्थल पर रंगों की बौछार, आकर्षक डेकोरेशन और हाई-एनर्जी म्यूजिक ने माहौल को पूरी तरह उत्साह से भर दिया। चारों ओर उड़ते गुलाल और डांस बीट्स पर झूमती भीड़ ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

इस बार इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा दो इंटरनेशनल डीजे – डीजे कटरीना और डीजे जेनिया का लाइव परफॉर्मेंस। पहली बार इंदौर में किसी होली आयोजन में दो इंटरनेशनल डीजे ने एक साथ प्रस्तुति दी, जिसने म्यूजिक लवर्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया। बेहतरीन साउंड सिस्टम और लाइट इफेक्ट्स ने माहौल को इंटरनेशनल फेस्टिवल जैसा बना दिया।

आयोजक सुकरत राय ने कहा, “होलीस्थान 4.0 सिर्फ एक होली पार्टी नहीं, बल्कि इंदौर के लिए इंटरनेशनल लेवल का फेस्टिवल है। हमारा उद्देश्य है कि लोग सुरक्षित, फैमिली फ्रेंडली और प्रीमियम माहौल में होली का आनंद लें। आने वाले वर्षों में हम इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।”
उत्साह, उमंग और उल्लास से भरे इस रंगारंग आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए और जमकर आनंद लिया। एक बार फिर इंदौर ने साबित कर दिया कि बड़े आयोजनों को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने में शहर अग्रणी
