CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
*निस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा धुलेटी के पावन अवसर पर सातवें श्री श्याम फाग महोत्सव का भव्य आयोजन*
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला नगर में निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार द्वार 4 मार्च 2026 को धुलेटी के पावन अवसर पर सातवें श्री श्याम फाग महोत्सव का भव्य
आयोजन प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।संस्था के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार पिछले छह वर्षों से निरंतर फाग महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है और इस वर्ष यह सातवां आयोजन होगा। महोत्सव के अंतर्गत बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए अखंड ज्योत दर्शन, बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, इत्र एवं पुष्प वर्षा जैसे विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालु बाबा श्याम के साथ रंग एवं पुष्पों की होली खेलकर फाग उत्सव का आनंद लेंगे। आयोजन समिति ने नगरवासियों से सहपरिवार पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।इसके साथ ही फाल्गुन माह में लगातार 30 दिनों तक चल रहे घर-घर कीर्तन कार्यक्रम का भी समापन इसी दिन किया जाएगा। संस्था द्वाराभी में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।
