ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...
Spread the love00 24.29 करोड़ के 63 विकास...
* लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन करेंगे ड्यूल-शोरूम का उद्घाटन; कल्याण ज्वेलर्स और कैंडियर मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी करेंगे और भी मजबूत
इंदौर, 18 फरवरी 2026: भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक कल्याण ज्वेलर्स ने आज मध्य भारत में अपने कारोबार के बड़े विस्तार की घोषणा की। कंपनी इंदौर के सपना संगीत रोड पर एक अत्याधुनिक शोरूम लॉन्च करने जा रही है। इसका भव्य उद्घाटन शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे अभिनेता अजय देवगन करेंगे। यह लॉन्च कंपनी की विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस लॉन्च के साथ ही, कल्याण ज्वेलर्स के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड ‘कैंडियर’ का भी एक विशेष शोरूम शुरू किया जाएगा। यह कदम इंदौर के ग्राहकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक सोने के आभूषणों और आधुनिक डिजिटल डिज़ाइन का शानदार अनुभव (फिज़िटल शॉपिंग) प्रदान करने के लिए उठाया गया है।
आगामी विस्तार पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “मध्य प्रदेश कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। इंदौर में नया शोरूम क्षेत्र के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसका उद्देश्य एक ऐसा आधुनिक रिटेल इकोसिस्टम तैयार करना है, जो ग्राहकों के खरीद अनुभव को और बेहतर बनाए। कल्याण की पारंपरिक भव्यता और कैंडियर की आधुनिक एवं गतिशील शैली को एक ही स्थान पर लाकर कंपनी विश्वस्तरीय, सुलभ और प्रेरणादायक शॉपिंग माहौल देने का लक्ष्य रखती है।”
इस खास अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स ने सीमित अवधि के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर्स की घोषणा की है। ग्राहकों को ज्वेलरी मेकिंग चार्ज पर प्रति ग्राम ₹1,500 तक की बचत का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहकों को “स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट” का फायदा भी मिलेगा, जिससे बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धी और कम कीमत पर सोना उपलब्ध कराया जाएगा। यह दर सभी शोरूम में एक समान रहेगी।
कल्याण ज्वेलर्स में उपलब्ध हर आभूषण बीआईएस हॉलमार्क्ड होता है और कई स्तरों की शुद्धता जांच से गुजरता है। इसके साथ ही ग्राहकों को कंपनी का विशेष 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसमें सोने की शुद्धता की गारंटी, आजीवन मुफ्त मेंटेनेंस, उत्पाद की विस्तृत जानकारी तथा पारदर्शी एक्सचेंज और बाय-बैक नीति शामिल है।
यह भरोसा कल्याण ज्वेलर्स की अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और विश्वास प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नए शोरूम में कंपनी के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूर्त (वेडिंग ज्वेलरी), मुद्रा (हस्तशिल्प एंटीक ज्वेलरी), निमाह (मंदिर ज्वेलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया, अनोखी, अपूर्व, अंतरा, हेरा, रंग और हाल ही में लॉन्च की गई लीला (रंगीन पत्थरों और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।
