Aaj ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ का व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 29 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 29 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 29 October 2026:...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
इंदौर, मध्य प्रदेश। Oriental University के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी (OCPR एवं UIP) द्वारा “संशोधित शेड्यूल एम” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अद्यतन औषधि निर्माण नियमों और अनुपालन आवश्यकताओं के प्रति विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों में जागरूकता बढ़ाना था।
सेमिनार में विशेष व्याख्यान श्री अंकित बघेल, प्लांट हेड, ईमोन ड्रग्स प्रा. लि. द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने शेड्यूल एम में हाल ही में किए गए संशोधनों की विस्तृत जानकारी देते हुए गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP), गुणवत्ता आश्वासन तंत्र, प्रलेखन मानकों और अवसंरचनात्मक आवश्यकताओं पर इनके प्रभावों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि संशोधित नियामक मानकों का पालन उत्पाद की गुणवत्ता, रोगी सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
यह कार्यक्रम माननीय कुलाधिपति श्री प्रवीण ठकराल, प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई, प्रो-चांसलर श्री गौरव ठकराल, मुख्य प्रबंध निदेशक प्रो. (डॉ.) गरिमा घई, कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे, उप पंजीयक श्री अजयेंद्र नाथ, डीन फार्मेसी प्रो. (डॉ.) सुधा वेंगुर्लेकर एवं प्राचार्य फार्मेसी प्रो. (डॉ.) सचिन के. जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
सेमिनार में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। व्याख्यान के पश्चात संवादात्मक चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न रखे। औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत सफल और समृद्ध पहल सिद्ध
