खजुराहो नृत्य समारोह में पहली बार आयोजित खजुराहो कार्निवाल का शुभारंभ भी शुक्रवार को हुआ। शिल्पग्राम में आयोजित इस कार्निवाल में भारतीय संस्कृति एवं परम्परा अनुरूप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर के सहयोग से आयोजित खजुराहो कार्निवाल में देश के 17 राज्य सहयोगी हैं, जहां की लोक एवं जनजातीय कलाओं का प्रदर्शन हो रहा है। पहले दिन घोड़ा लोकनृत्य – झारखंड, ढोल ताशा – महाराष्ट्र, लावणी नृत्य – महाराष्ट्र, सोंगी मुखौटा – महाराष्ट्र, बधाई एवं राई मध्यप्रदेश, तेलंगाना की पारंपरिक प्रस्तुतियां, पेरिना शिवतांडम, ओग्गुकथा एवं ओग्गुडोलु की प्रस्तुतियां हुईं।
