नगरीय निकाय चुनाव : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
– इंदौर के प्रेस्टो सॉल्यूशंस के स्टूडेंट्स ने लहराया सफलता का परचम
– प्रेस्टो की स्टूडेंट शिवानी अग्रवाल ने 30वीं रैंक और श्रद्धा माहेश्वरी ने 86वीं रैंक हासिल की
इंदौर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 25 जनवरी को हुई थी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर आंसर की देख सकते हैं। सीमैट में इंदौर की कोचिंग प्रेस्टो सॉल्यूशंस के कई स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है। बड़ी संख्या में इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने 99 से ज्यादा पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। प्रेस्टो की स्टूडेंट शिवानी अग्रवाल ने 30वीं रैंक 99.93%, श्रद्धा माहेश्वरी ने 86वीं रैंक 99.80%, मुस्कान शुक्ला ने 99.77% और सानिध्य गुप्ता 99.48% हासिल किए।
प्रेस्टो सॉल्यूशंस के डायरेक्टर अमित सलूजा ने सीमैट में सफल हुए सभी स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि हमारे स्टूडेंट्स ने शुरुआत से ही ईमानदारी से मेहनत की है। उनके साथ मेंटर्स भी मजबूती से पूर्ण समर्पण के साथ जुटे रहे। सीमैट में सफल सभी स्टूडेंट्स को मैं बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
अमित सलूजा सर ने आगे बताया कि प्रेस्टो सॉल्यूशंस अपने हर स्टूडेंट को खास समझता है इसलिए सभी पर खास ध्यान देता है। हम सिर्फ कोर्स खत्म करने तक ही स्टूडेंट्स को नहीं पढ़ाते हैं बल्कि उन्हें समझते हैं, उन्हें मजबूत बनाते हैं ताकि वे हर बड़ी एग्जाम के साथ ही जीवन की हर मुश्किलों का दृढ़ता से सामना कर सकें।उन्होंने आगे बताया कि प्रेस्टो सॉल्यूशंस की खासियत यह रही है कि नॉन मैथ्स बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स ने भी यहां से तैयारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। आज भी कई स्टूडेंट्स 99 से ज्यादा पर्सेंटाइल लाने में सफल रहे हैं।
