o रेनो डस्टर ने आधुनिक और स्टाइलिश नई जनरेशन में की वापसी, शानदार राइड और बेहतरीन हैण्डलिंग के डीएनए पर खरी उतरी
o कार 2 टर्बो इंजन्स Turbo TCe 160, Turbo TCe 100 के साथ आती है। भारत में पहली बार 1.8L इंजन और 1.4 KWH बैटरी द्वारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक 160 पावर्ड। अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रभाविता
o भारत में पहली बार रेनो गूगल बिल्ट इन के साथ ओपन आर लिंक मल्टीमीडिया लेकर आई है।
o भारत के लिए निर्मित, इस कार के 90 फीसदी एलीमेन्ट्स खासतौर पर भारत के लिए बनाए गए हैं। रेनो डस्टर रेनो ग्रुप मॉड्युलर प्लेटफॉर्म की वर्सेटिलिटी और मॉड्युलेरिटी का फायदा उठाते हुए सर्वश्रेष्ठ कनेक्टिविटी देती है, इसे 5-स्टार सुरक्षा मानकों के लिए तैयार किया गया है
o नई रेनो डस्टर- भारत में रेनो इंटरनेशनल गेमप्लान 2027 के तहत पहला अनावरित प्रोडक्ट है
चेन्नई, 2/2, 2026: रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी रेनो इंडिया ने आज नई रेनो डस्टर का अनावरण किया, यह एक ऐसी नेमप्लेट की वापसी है जिसने देश में मिड-साइज़ एसयूवी कैटेगरी की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान दिया था। नई रेनो डस्टर में भारतीय एसयूवी खरीददारों के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं- डिज़ाइन, पावरट्रेन टेक्नोलॉजी, सुरक्षा एवं स्वामित्व के अनुभव- को ध्यान में रखते हुए इसके रग्ड, एडवेंचर-फर्स्ट कैरेक्टर को बरक़रार रखा गया है।
अपनी आइकोनिक इमेज पर खरी उतरते हुए, नई रेनो डस्टर का अनावरण उद्योग जगत में पहली बार एक अनूठे कार्यक्रम में हुआ, जहां डस्टर कम्युनिटी के गैंग के साथ 15000 से अधिक लोग इकट्ठा हुए। इसी के साथ चेन्नई जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में डस्टर की शानदार वापसी हुई।
नई रेनो डस्टर, भारत में रेनो ग्रुप के इंटरनेशनल गेम प्लान के तहत अनावरित पहला प्रोडक्ट है। गौरतलब है कि ब्राण्ड दुनिया भर में अपनी व्यापक विस्तार योजनाओं के तहत विशेष निवेश एवं प्रोडक्ट के विस्तार को प्राथमिकता दे रहा है।
‘रेनो इंटरनेशनल गेम प्लान 2027 के तहत, हम भारत को यूरोप के बाहर अपने विकास का मुख्य स्तंभ बना रहे हैं। चेन्नई में हमारा इकोसिस्टम बेहद मजबूत है, ऐसे में सर्वोच्च स्तर पर डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, मैनुफैक्चरिंग और स्थानीय संचालन को एक साथ लाना- भारत को रेनो के ग्लोबल नेटवर्क में सबसे शक्तिशाली एवं संपूर्ण हब्स में से एक के रूप में स्थापित करता है। आज हम भारत में अपनी महत्वाकांक्षाओं को समर्थन प्रदान करने, उपभोक्ताओं की उम्मीदों को समझने तथा इस मार्केट के अनुसार प्रोडक्ट्स डिलीवर करने के लिए मजबूत स्थिति में हैं। नई रेनो डस्टर, भारत में रेनो के नवीकरण में पहला कदम है।’ फैब्रिस कैम्बोलिव, चीफ़ ग्रोथ ऑफिसर, रेनो ग्रुप एवं सीईओ, रेनो ब्राण्ड ने कहा।
नई रेनो डस्टर को भारत के लिए बनाया गया है, कार का तकरीबन 90 फीसदी विशेष रूप से भारत के अनुकूल है। यह नए रेनो ग्रुप मॉड्युलर प्लेटफॉर्म (आरजीएमपी) का आधार है। चरम परिस्थितियों के लिए प्रमाणित किया गया यह प्लेटफॉर्म सुरक्षा के 5-स्टार मानकों पर आधारित है। गूगल ऑटोमोटिव सिस्टम के अनुकूल पावरट्रेन और डाइमेंशन्स की बात करें तो यह प्लेटफॉर्म अल्ट्रा-फ्लेक्सिबल है।नई रेनो डस्टर हर भारतीय सड़क के अनुसार पावरट्रेन विकल्पों की संपूर्ण रेंज के साथ पावर्ड है, जो इसे ‘अनरीचेबल रीचेबल’बनाते हैं। इसका Turbo TCe 160 इंजन असीमित संभावनाओं के साथ अपने सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ 163 PS पावर और 280 Nm टोर्क देता है, वहीं Turbo TCe 100 को छोटे एवं सुलभ सेगमेन्ट के लिए पेश किया गया है।
नई रेनो डस्टर के साथ मजबूत हाइब्रिड ई-टेक 160 इंजन भी पेश किया गया है, जो 1.4 kWh बैटरी से युक्त 1.8L इंजन से पावर्ड है। ऐसे में यह सबसे प्रभावी और शक्तिशाली हाइब्रिड है, जो शहर में ड्राइविंग की परिस्थितियों में सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ 80 फीसदी तक ईवी मोड की अनुमति देता है।Turbo TCe 160 और Turbo TCe 100 पेट्रोल इंजन ट्रांसमिशन के अडवान्स्ड विकल्पों के साथ आते हैं, जो ड्राइविंग के अनुभव को कहीं बेहतर बना देते हैं। Turbo TCe 160 के साथ उपलब्ध वैट क्लच से युक्त 6 स्पीड डीसीटी, गियर-शिफ्टिंग को फास्ट करके अधिकतम परफोर्मेन्स देते है, ऐसे में यह भारतीय सड़कों पर ड्राइविंग के लिए बेहतरीन है। वहीं दूसरी ओर 6-स्पीड मैनुअल- डायरेक्ट गियर एंगेजमेन्ट के साथ सटीक मैकेनिकल कंट्रोल को सुनिश्चित करता है। दोनों विकल्पों को ड्राइविंग के आनंद को बढ़ाने, ड्राइवर का आत्मविश्वास बढ़ाने और कार के शानदार परफोर्मेन्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।
