ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
नई दिल्ली ( उषा माहना/ माधव एक्सप्रेस)
बदरपुर क्षेत्र की अग्रणी संस्था आम्रपाली कल्चरल फाउंडेशन के द्वारा मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव के सहयोग से आज सौरभ विहार में एक हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया.
इस कैम्प में 310 लोगों ने अपने स्वास्थ जांच करवाया.
इस कैंप का उद्घाटन बदरपुर के एसीपी एवं जैतपुर थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार जी ने संयुक्त रूप से किया.
इस कैम्प में ईसीजी, पीएफटी, बीएमडी, बीपी, सुगर एवं आँखों की जाँच की गई.
इस शिविर में 40 से अधिक लोगों को पहली बार उनके रोग का पता चला.
इस शिविर को सफल बनाने में के लिये संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह तथा कोषाध्यक्ष नवल किशोर जी ने सभी को धन्यवाद किया.
संस्था के अध्यक्ष अरुण सिंह ने सभी डॉक्टर्स का स्वागत किया . SHO श्री सुनील कुमार ने सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
शिविर में मुख्यरूप से लवकुश कुमार, शिवगोविंद, पुरुषोत्तम,के एन झा, गंगा सागर, जितेंद्र श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह आदि ने भाग लिया .
