राज्यपाल डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
Spread the love00 सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के...
Spread the love00 सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के...
Spread the love*मुंबई!”**“क्वीन आ गई हैं और आते...
Spread the loveमुंबई , अरुणाभ कुमार ने अपने...

सूरजपुर/20 जनवरी 2026

विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री कपिल देव पैकरा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) द्वारा विकासखंड प्रेमनगर के ग्राम नवापारा कला में हृदय रोग से पीड़ित बच्ची आल्या, पिता श्री धन साय के निवास पर गृह भ्रमण किया गया। उल्लेखनीय है कि बच्ची का सफल निःशुल्क ऑपरेशन आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के माध्यम से श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, रायपुर में कराया गया था।
गृह भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बच्ची का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा परिजनों से बच्ची के वर्तमान स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। जांच में बच्ची पूर्णतः स्वस्थ पाई गई। उपचार से संतुष्ट परिजनों ने जिला प्रशासन सूरजपुर एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले के हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल से जिले के जरूरतमंद बच्चों को समय पर उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल रही है, जिससे उनके जीवन को नई दिशा मिल रही है।
