मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष...
Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष...
Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से...
इंदौर। व्यापार, संस्कृति और वैश्विक उत्पादों के अनूठे संगम का प्रतीक इंदौर इंटरनेशनल ट्रेड फेयर–2026 का शहर में भव्य शुभारंभ हो गया है। यह मेला 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक Labhganga Exhibition Center में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन Gupta Event Management Pvt. Ltd. द्वारा किया गया है, जो पिछले 15 वर्षों से सफल प्रदर्शनियों और कॉर्पोरेट इवेंट्स के आयोजन के लिए जाना जाता है।


आयोजन की डायरेक्टर Payal Acharya ने बताया कि इस वर्ष मेले में भारत के 22 राज्यों और 10 देशों की भागीदारी है। यहां 1 लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है, जो आगंतुकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर Sujeet Kumar Gupta के अनुसार प्रदर्शनी में कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत तक के फर्नीचर, सोफा सेट, डाइनिंग सेट, हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, ईरान के प्रसिद्ध खजूर, थाईलैंड की ज्वेलरी व फुटवियर, कोरियन लेडीज एक्सेसरीज़, दुबई के परिधान और सिंगापुर के विशेष वॉल फ्रेम्स भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
मेले में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लेदर प्रोडक्ट्स, खादी व कुर्तियां, भागलपुर की साड़ियां, जयपुर-बांग्लादेश के खास वस्त्र और संबलपुर के कपड़े भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा ब्यूटी एक्सेसरीज़, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरनेशनल फूड स्टॉल्स भी आगंतुकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं।
एडवाइजर Veer Bahadur Singh ने कहा कि यह ट्रेड फेयर केवल खरीदारी का अवसर नहीं, बल्कि व्यापार, संस्कृति और वैश्विक उत्पादों का अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। आने वाले दस दिनों तक इंदौरवासियों को उत्साह, रंगों और नई संभावनाओं से भरा माहौल देखने को मिलेगा।
