विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
शुक्रवार को बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन में मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘VVAN: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के मेकर्स ने उन्हें खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस मौके को सेलिब्रेट किया।
एक खास पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,
“कुछ ताकतें बनाई नहीं जातीं, जन्म से होती हैं 🌿
जंगल आज उसका नाम पहले से भी ज्यादा ज़ोर से पुकार रहा है। @sidmalhotra, हैप्पी बर्थडे!
VVAN – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट।”
( यहां देखे पोस्ट: https://www.instagram.com/p/DTkZbAsjAmk/)‘VVAN: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को एक फोकलोर से इंस्पायर्ड एडवेंचर बताया जा रहा है, जो भारतीय माइथोलॉजी और ग्रामीण लोककथाओं में गहराई से जुड़ा है। रहस्यमयी और विज़ुअली इमर्सिव जंगल के बैकड्रॉप में सेट इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक प्रोटेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे, जो प्राचीन रहस्यों से भरी इस ज़मीन को बाहर से आने वाले खतरों से बचाते हैं। पारंपरिक कहानी को सुपरनैचुरल एलिमेंट्स के साथ मिलाकर फिल्म माइथोलॉजी, एक्शन और ड्रामा का दमदार मेल पेश करने का वादा करती है।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि मनीष पॉल और श्वेता तिवारी समेत कई अहम किरदार भी फिल्म का हिस्सा हैं। पंचायत जैसी चर्चित सीरीज़ बनाने वाले अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने इस फिल्म का सह-निर्देशन किया है। इसे शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने द वायरल फीवर (TVF) और 11:11 प्रोडक्शंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह प्रोजेक्ट एक दुर्लभ और महत्वाकांक्षी कोलैबोरेशन माना जा रहा है, जो दमदार स्टोरीटेलिंग को बड़े स्केल की सिनेमैटिक विज़न के साथ जोड़ता है।
