सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveकवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में...
Spread the loveरायपुर। CG शिक्षक तबादला: छत्तीसगढ़ में...
यातायात पुलिस का सघन अभियान, स्कूल छुट्टी से लेकर आयोजनों तक संभाला ट्रैफिक
आष्टा |
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस आष्टा द्वारा शुक्रवार 09 जनवरी 2026 को पूरे शहर में लगातार भ्रमण कर प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल किया गया।
विशेष रूप से मुगली रोड स्थित सांदीपनि विद्यालय की छुट्टी के दौरान भोपाल नाका चौराहा पर यातायात पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सभी स्कूली बसों एवं पैदल छात्रों को बिना किसी अवरोध के सुरक्षित रूप से निकलवाया, जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
इसी क्रम में अस्पताल गेट, फॉरेस्ट ऑफिस, पुराना बस स्टैण्ड एवं मरकज के सामने सड़क पर खड़े अवैध हाथ ठेलों को हटवाया गया, जिससे आवागमन सुगम हुआ।
अमर शहीद श्री भगत सिंह कॉलेज में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान कॉलेज ग्राउंड से कन्नौद रोड मंडी गेट तक यातायात व्यवस्था बनाए रखी गई, जिससे कार्यक्रम में आए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
भ्रमण के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 14 चालान बनाए गए तथा 7 हजार 600 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश भी दी गई।
यातायात पुलिस ने दिनभर कन्नौद रोड, पार्वती पुल, अलीपुर, इंदौर नाका, चौपाटी, किलेरामा, भोपाल नाका कॉलोनी चौराहा, मंडी गेट, पुराना बस स्टैण्ड, श्रीराम मंदिर, बुधवारा, बड़ा बाजार सहित पूरे कस्बे में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था बनाए रखी।
