तराना। जनसेवा के संकल्प के साथ अमलतास मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देवास द्वारा ग्राम कनासिया में विशाल सर्व रोग निदान महास्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सरकारी हॉस्पिटल, नई पंचायत के पास, कनासिया, तहसील तराना, जिला उज्जैन में आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन माननीय डॉ. गौतम टेटवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें अस्पताल के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों से परामर्श एवं जांच की सुविधा मिलेगी।
उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाएं :- शिविर में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नाक-कान-गला, चर्म रोग, टीबी एवं छाती रोग, मनोरोग, दंत रोग एवं नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।
इसके साथ ही लकवा के मरीजों, जन्म से न सुन पाने वाले बच्चों एवं निःसंतानता से संबंधित समस्याओं के लिए विशेष परामर्श दिया जाएगा। आयुष सेवाओं के अंतर्गत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विशेषज्ञ भी परामर्श देंगे।
आयोजन में अनिल फिरोजिया, लोकसभा सांसद उज्जैन का विशेष सहयोग प्राप्त है। सह-आयोजक के रूप में स्व. भूरेलाल जी फिरोजिया सामाजिक एवं शोध संस्था भी सहभागिता निभा रही है।
शिविर में आने वाले मरीज अपने पुराने मेडिकल रिकॉर्ड (पर्ची, रिपोर्ट, एक्स-रे आदि) साथ लाएं। आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना आवश्यक है, जिससे आगे के उपचार में सुविधा मिल सके।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:- प्रियंका खत्री – 98931 07918, 97524 47803 , मंगलसिंह – 78285 13223, 75660 65365
क्षेत्रवासियों से अपील है कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।