छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी सूची
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन...
Spread the loveबिलासपुर : दीपावली और छठ पर्व के...
Spread the loveनन्हें कदम ऊंची उड़ान यूनिक हॉस्पिटल...
इंदौर , इंदौर में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से आगामी दिनों में “भारत एग्री टेक कृषि प्रदर्शनी” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी दिनांक 9, 10 और 11 जनवरी 2026 को कृषि महाविद्यालय मैदान, इंदौर में आयोजित होगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आगंतुकों के लिए खुली रहेगी।
कार्यक्रम में देश-भर की कृषि मशीनरी, उन्नत बीज, फर्टिलाइज़र, ड्रिप-इरिगेशन, ऑर्गेनिक फार्मिंग, डेयरी, बागवानी तथा एग्री-स्टार्टअप्स से जुड़ी अग्रणी कंपनियाँ भाग लेंगी। किसानों को विशेषज्ञों के साथ संवाद, तकनीकी मार्गदर्शन तथा डेमो देखने का अवसर मिलेगा |
इस आयोजन को कृषि एवं किसान कल्याण, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी विभाग तथा नाबार्ड (NABARD) एवं पशुपालन विभाग का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त है, जिससे किसानो को सोधे सभी योजनाओ की जानकारी प्राप्त होगी
कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में Shriram Finance Limited, जबकि Silver Pump और Shaktiman Machinery सह-प्रायोजक (स्पॉन्सर) के रूप में जुड़ रहे हैं। इनके सहयोग से प्रदर्शनी में अत्याधुनिक कृषि उपकरण और फाइनेंस-संबंधी समाधान किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में प्रवेश पूर्णत: निःशुल्क रहेगा। साथ ही आगंतुक किसानों के लिए हेल्प-डेस्क, मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।
आयोजक युवा उड़ान फाउंडेशन टीम ने अधिक से अधिक किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवा उद्यमियों और कृषि से जुड़े हितधारकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका लाभ लेने की अपील की है।
