मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Spread the loveरायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज...
Spread the loveरायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज...
Spread the loveमुंबई, यह एक ऐसी कहानी है,...
Spread the loveरायपुर। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई...
निप्र, रतलाम जैन सोशल ग्रुप मेन अध्यक्ष, लायंस क्लब जावरा सचिव, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला संयोजक एवं लोक प्रमुख संपादक अशोक चोपड़ा का जन्मदिन सोमवार को नगर में सेवा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं समाजजनों ने उनके निवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पत्रकार सुजानमल कोचट्टा ने कहा कि अशोक चोपड़ा द्वारा विगत वर्षों में जैन सोशल ग्रुप के माध्यम से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए की जा रही मानवीय सेवा निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राजेंद्र गर्ग ने उनके समाजसेवा के प्रति समर्पण को प्रशंसनीय बताया।
लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम रामनाणी एवं लायन प्रदीप शर्मा ने कहा कि सचिव पद पर रहते हुए अशोक चोपड़ा ने क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। जन्मदिन पर सेवा का संकल्प अशोक चोपड़ा ने जन्मदिन के अवसर पर बताया कि विगत 8 माह से जैन सोशल ग्रुप मेन के माध्यम से निरंतर गरीबों की सेवा की जा रही है। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरण, अत्यंत कमजोर स्थिति में रह रहे परिवारों को राहत सामग्री प्रदान करना तथा जिन विद्यालयों में गरीब बच्चे अध्ययनरत हैं, उन्हें स्वेटर वितरण का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही गो-ग्रास, जीव-दया एवं मानव सेवा के कार्य लगातार जारी हैं। पत्रकारिता में सशक्त भूमिका
पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अशोक चोपड़ा अपनी निर्भीक लेखनी के माध्यम से नगर की जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से उठाते रहे हैं, जिससे कई मामलों में समाधान की दिशा में ठोस पहल हुई है। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप मेन के कोषाध्यक्ष विमल सिसोदिया, सचिव कनेश मेहता, संयोजक सुभाष डूंगरवाल नेमीचंद जैन, अशोक डूंगरवाल,प्रदीप सिसोदिया,संजय मेहता प्रतीक डूंगरवाल, देवेंद्र धारीवाल ,सहित अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका शाल-श्रीफल व पुष्पमाला से अभिनंदन किया। सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से भी बड़ी संख्या में शुभकामनाएं प्राप्त हुईं।
अंत में श्री चोपड़ा ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथियों का भी मना जन्मदिन अशोक चोपड़ा के जन्मदिन के अवसर पर उनके परम मित्र जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी ग्रुप के साथी अशोक औरा एवं अशोक डूंगरवाल का जन्मदिन भी अशोक चोपड़ा के निवास पर पुष्प माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर मनाया गया ।
