महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love – उप मुख्यमंत्री ने सीधी,...
इंदौर, 24 नवंबर 2025। सीमा सुरक्षा बल के सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन्स एंड टैक्टिक्स (CSWT), इंदौर में आयोजित 15वीं इंटर फ्रंटियर बैडमिंटन प्रतियोगिता-2025 का औपचारिक शुभारंभ आज CSWT BSF के उप महानिरीक्षक, श्री वी. टी. कयारकर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के दौरान CSWT BSF इंदौर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न श्रेणियों में लगभग 250 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 11 BSF फ्रंटियर्स तथा फोर्स मुख्यालय, BSF नई दिल्ली की टीमें भाग ले रही हैं। पूरे देश में स्थित BSF की विभिन्न इकाइयों से आए 155 से अधिक खिलाड़ी एवं अधिकारी इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों को खेल भावना एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई गई।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य BSF में उभरती प्रतिभाओं को पहचानना तथा ऐसे खिलाड़ियों का चयन करना है, जो भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में BSF एवं देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
