VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन में सम्पन्न।
इन्दौर।, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के सभागृह में आज एमएसएमई विकास कार्यालय, इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम का एक दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने दिप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन कर सत्र को आरंभ किया। सहायक निदेशक एमएसएमई श्री गौरव गोयल जी ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना केन्द्र सरकार द्वारा नए भारत में विश्वकर्माओं के सम्मान में संचालित नवीन योजना है और इसमें पारम्परिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारम्परिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में शुरू से अंत तक समग्र सहायता प्रदान करने की परिकल्पना योजना तहत की गई है। योजना के उद्येश्यों के अन्तर्गत कारीगरों को विश्वकर्मा के रूप में मान्यता देना ओर उन्हें योजना का लाभ दिलाकर पात्र बनाना, कौशल उन्नयन प्रदान करना, बेहतर और आधुनिक उपकरणों के लिए सहायता देना, लाभार्थियों को 3 लाख रु. तक कोलेटरल मुक्त उद्यम विकास ऋण प्रदान करना और ब्याज छूट प्रदान करके ऋण की लागत को कम करना, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन देना, ब्रांड प्रचार और बाजार लिंकेज के लिए प्रशिक्षण व एक मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने करते हुए अपने उद्बोधन में हर्ष व्यक्त किया कि
आज इस कार्यक्रम में नारी शक्ति की इतनी संख्या से पता लगता हैं कि अब महिलाएं भी शासकीय योजनाओं में भाग ले रही हैं, आज हमारे विश्वकर्माओं को अपने हुनर के साथ साथ मार्केटिंग करना भी आना चाहिए जिससे आप सभी कोटेशन दे सके, एस्टीमेट दे सके, बिजनेस की बातचीत कर सके। आज हमारे बच्चे ये काम करना नहीं चाहते किन्तु हमने अपने पूर्वजों से ही ये सब कार्य सीखे हैं आज हमें अपने बच्चों को हाथ से हुनर वाले कार्यों के लिए प्रेरित करना होगा जिससे हमारे प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप विकसित भारत का सपना साकार हो सके । आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी मिशो प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पादों को बेचने की ट्रेनिंग लेंगे जिससे न केवल इंदौर बल्कि देश विदेश में हम अपना उत्पाद बेच सके, हम सभी को आगे बढ़ने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए । आपने उपस्थितजनों से अधिक से अधिक इस योजना का लाभ लेने का आव्हान करते हुए कहा कि कौशल से ही राष्ट्रहित सम्भव है इसलिए अपनी प्रतिभा को समझे और अच्छे हुनरदार कारीगर बनने हेतु योजना के लाभ लेकर उन्हें निखारे। आपने उपस्थितजनों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम में 140 से अधिक पुरुष एवं महिला विश्वकर्माओं द्वारा सहभाग लिया गया। कार्यकम में एमएसएमई डीएफओ इंदौर के संयुक्त निदेशक श्री नीरज अरोरा, मीशो प्रा. लि. के श्री आशुतोष राणा, पेटीम के श्री प्रनुल खंडेलवाल, श्री सुजीत कुमार घोष, श्री अंचित श्रीवास्तव, श्री उदित अग्रवाल आदि ने भी प्रशिक्षणार्थीयों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मानद सचिव श्री तरुण व्यास, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वकर्मा वंशी श्री मनोज पांचाल, आदि अन्य गणमान्यजन कार्यक्रम में उपस्थित थे। पीएम विश्वकर्मा कार्यकम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन एमएसएमई डीएफओ के सहायक निर्देशक श्री गौरव गोयल द्वारा किया गया।
