सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत खेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में जलेगा “आशीर्वाद का दीया”
Spread the love🪔 सेवा संकल्प अभियान 2026 के...
Spread the love🪔 सेवा संकल्प अभियान 2026 के...
Spread the love पैराग्वे/सीहोर, वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने...
Spread the loveडोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी के दर्शन की...
यह ऑफ़र सीमित समय के लिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गोवा में लागू रहेगा, जिसमें दुल्हनों और शादी की खरीदारी करने वालों के लिए खास ऑफ़र शामिल हैं।
पुणे: भारत में शादी का भव्य सीजन शुरू होने के साथ ही, देश के सबसे विश्वसनीय और परंपरागत ज्वेलरी ब्रांडों में से एक, ‘पीएनजी ज्वेलर्स’ ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘प्रथा’ अभियान की घोषणा की है। यह अभियान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गोवा में प्रारंभ किया जा रहा है। यह नया कलेक्शन परंपरा और आधुनिक नारीत्व की भावना से प्रेरित है, जो दुल्हनों की सुंदरता को एक नए, सुरुचिपूर्ण अंदाज़ में परिभाषित करता है। इसमें विरासत की गरिमा और आधुनिक कारीगरी का अनोखा संगम प्रस्तुत किया गया है।
‘प्रथा’ का अर्थ है परंपरा, यह कृपा, भावना और कलात्मकता का उत्सव है। इस नई श्रृंखला में सोने और हीरे से बने शानदार ब्राइडल सेट, नेकलेस, ईयररिंग्स, चूड़ियां और मांग टीका शामिल हैं, जो सदाबहार सुंदरता की झलक देते हैं। प्रत्येक आभूषण शादी के गहनों के गहरे महत्व को दर्शाता है, जिसमें खास तौर पर आज की आधुनिक दुल्हनों के लिए बारीक डिज़ाइन और आधुनिक स्टाइल का सुंदर मेल है।
शादी के मौसम की शुरुआत में, पीएनजी ज्वेलर्स ने अपने सभी स्टोर्स में आकर्षक ऑफ़र की घोषणा की है, जिसमें सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर ३०% तक की छूट और हीरे के गहनों के मेकिंग चार्ज पर ७५% तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा, ग्राहक पुराने सोने के एक्सचेंज पर ०% कटौती का लाभ उठा सकते हैं।
इस अभियान के बारे में बात करते हुए, पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा,
‘प्रथा’ विरासत और भावना के शाश्वत संबंध का प्रतीक है। इस कलेक्शन का हर डिज़ाइन दुल्हनों के लिए एक नए सफर में जीवनभर का साथी बनने के लिए बनाया गया है। इस अभियान के ज़रिए हम सिर्फ़ आभूषणों का नहीं, बल्कि हर शादी की पहचान बन चुकी प्रतिबद्धता और एकजुटता की भावना का भी जश्न मनाते हैं।”
‘प्रथा’ कलेक्शन भारतीय पारंपरिक कला की उत्कृष्ट कारीगरी से सुसज्जित है। यह उन महिलाओं से जुड़ता है जो परिवर्तन को अपनाते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करना चाहती हैं। सीमित समय के लिए चलने वाला यह अभियान पीएनजी ज्वेलर्स और उसके ग्राहकों के संबंधों को और मजबूत करने तथा सभी शोरूम्स में अधिक ग्राहक सहभागिता सुनिश्चित करने का उद्देश्य रखता है।
प्रथा कलेक्शन प्राचीन भारतीय कला रूपों की शिल्पकला से परिपूर्ण है, जो उन महिलाओं के लिए आदर्श है जो आधुनिकता और परंपरा के संतुलन को जीना चाहती हैं। यह पहल ब्रांड की नवाचार, शिल्प कौशल और विश्वास के प्रति प्रतिबद्धता को पुन: स्थापित करती है – वही मूल्य जिन पर पीएनजी ज्वेलर्स की १९२ वर्षों की गौरवशाली यात्रा आधारित है।
