उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
सिमरोल बालिका आश्रम में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
इंदौर 01 नवंबर 2025. शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत सरकार ,सूचना-प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर ने सिमरोल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में सरदार पटेल 150 जयंती के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर म्यूजिकल कुर्सी दोड और भाषण प्रतियोगिताए आयोजित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक श्री राजेन्द्र सिह गौड ने कहा कि प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में और भारत में राष्ट्रीय और राजनीतिक एकीकरण और एकता को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्र की संप्रभुता, शांति और अखंडता को बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करता है, जो नागरिकों को विविधता में एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने सतर्कता जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नर्मदा अंचल ग्रामीण विकास सेवा समिति के श्री सत्यनारायण मालवीय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की जीवनी हम सवी के लिए प्रेरणादायक है। उनके बलिदानों के कारण ही भारत आजाद हुआ। कार्यक्रम का समापन रैली और पौधारोपण के साथ हुआ। सभी विजेताओ को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में जन शिक्षक एमएल यादव वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता लेखराज डाबी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सिमरोल विनीता मालवीय रेखा बनारसी , भवानी शंकर बनारसी सहित बडी संख्या में छात्राए उपस्थित थे।
