2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
रायपुर,: – छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनने जा रहा नवा रायपुर स्थित नया विधानसभा भवन अब पूरी तरह तैयार है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2025 को इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण किया जाएगा। लगभग 51 एकड़ भूमि में फैला यह भव्य भवन नवा रायपुर के सेक्टर-19 में बनाया गया है और इसकी डिज़ाइन छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और लोक वास्तुकला से प्रेरित है। भवन का निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है और अंतिम चरण में इंटीरियर व फिनिशिंग का काम चल रहा है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया नए विधानसभा भवन में 200 विधायकों के बैठने की क्षमता है। इसे तीन मुख्य विंग में बाँटा गया है—सदन व सेंट्रल हॉल, सचिवालय ब्लॉक और मंत्री कार्यालय ब्लॉक। भवन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम, सोलर पैनल, डिजिटल वोटिंग सिस्टम और हरित ऊर्जा संरचना शामिल है। यह भवन पर्यावरण-अनुकूल तकनीक से बनाया गया है और इसे राज्य का स्मार्ट विधायन भवन कहा जा रहा है।
बताया लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद यह माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र इसी भवन में आयोजित किया जाएगा।
यह भवन न केवल प्रशासनिक दृष्टि से उपयोगी होगा बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक भी बनेगा। पुराने विधानसभा भवन की तुलना में यह अधिक सुरक्षित, तकनीकी रूप से उन्नत और ऊर्जा-सक्षम है। सरकार का दावा है कि यह नया परिसर आने वाले दशकों तक राज्य के विकास और नीति-निर्माण का केंद्र रहेगा।
इस प्रकार, 1 नवंबर का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक नई शुरुआत के रूप में दर्ज होगा, जब प्रदेश अपने नए लोकतंत्र भवन का शुभारंभ करेगा।
