VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
निप्र, आलोट रतलाम जिले के पिपलोदा ब्लॉक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं तेलंगाना राज्य की प्रभारी मंदसौर की पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन रतलाम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन गहलोत के नेतृत्व में यूपीए कि केंद्र सरकार के द्वारा (मनरेगा)महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून बचाने के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। तथा रतलाम जिले की जनपद पंचायत के सदस्य जिला पंचायत के सदस्य ग्राम पंचायत के सरपंच तथा जावरा विधानसभा आलोट विधानसभा कांग्रेस के वरिष्ठ जनों के बीच प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष डॉ सीताराम गोयल ने मुलाकात कर अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष ,शहर अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा की सुश्री नटराजन को प्रभारी डॉ. गोयल आश्वस्त किया । कि हम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की भावना के अनुरूप जिस प्रकार पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटी का गठित कर रहे हैं। वैसे ही सभी अनुसूचित जाति विभाग के लोगों को भी उचित ऊर्जावान लोगों को स्थान देकर प्रोत्साहित करेंगे कांग्रेस को मजबूत करेंगे ।इसी प्रकार का विश्वास रतलाम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हर्ष गहलोत ने भी देते हुए डॉ गोयल को स्पष्ट किया आप निश्चित रहे हम पूरी तरह आपके साथ कंधे से कंधा मिला करके काम करेंगे । रतलाम की विधानसभा आलोट में रेस्ट हाउस पर अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता की उपस्थिति में रतलाम इन्दौर जिला प्रभारी का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। जिला एवं नगर के अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने विचार रखें और व्यक्तिगत जानकारी दी गई । इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती पदमा हिंगड़ ,आलोट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोवर्धन निपानिया अश्विन निगम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ,रमेश पाठक ताल , नरेंद्र सिंह परिहार, राधेश्याम चौहान, रवि सिसोदिया, बगदी राम यादव, कालूराम , बाबूलाल सूर्यवंशी, अजय मालवीय, कालुसिंह ईश्वरलाल,चंद्र बोराना,प्रकाश ररोतीया, अभिनव निगम,चंदर बागड़ी,रशीद पठान आदि कार्यकर्ता उपस्थित है ।
