CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
इंदौर, (मध्य प्रदेश )इंदौर रोबोट चौराहा स्थित श्री चिंतामण हनुमान मंदिर में प्रति वर्ष अनुसार दीपावली महापर्व के उपलक्ष में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया एवं बाबा को छप्पन भोग महा प्रसाद का भोग अर्पण किया गया एवं दर्शन महा आरती के पश्चात उपस्थित भक्त जनों में प्रसाद वितरण किया गया जिसके अंतर्गत मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव एवं भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया मंदिर प्रांगण में सुंदर आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता रखी गई जिसमें उपस्थित युवा बच्चे बूढ़े महिलाओं सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अन्नकूट महोत्सव का आनंद लिया जैसा की मंदिर के मुख्य पुजारी एवं अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र जोशी ने बताया यह आयोजन श्रीचिंतामण हनुमान सेवाभक्त मंडल के तत्वाधान मे किया जाता है एवं आने वाली कार्तिक पूर्णिमा की संध्या काल में भी मंदिर में प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा जिसमें सभी भक्तों से निवेदन किया है कि अपने घर से पांच दीपक अपनी सुंदर थाल में सजाकर लाए एवं बाबा हनुमान जी की महा आरती में सम्मिलित होवेl
