24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
इंदौर: 20 अक्टूबर 2025 को धर्मवीर सेवा संस्थान के सौजन्य से घुमंतू एवं जनजाति समाज की सेवा बस्ती के बच्चों के लिए पटाखे व मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर खुशी लाना और समाज में भाईचारे एवं एकता का संदेश फैलाना था।

कार्यक्रम में बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए गए, साथ ही दीपावली और शिक्षा के महत्व पर छोटे संवाद का आयोजन भी हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला जगन्नाथ सह मा.संघचालक श्री कैलाश जी शर्मा जी भाईसाहब ने कहा कि हर बच्चा समाज का भविष्य है। पढ़ाई, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का पालन करने से न केवल उनका भविष्य उज्जवल होगा, बल्कि समाज का विकास भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने सभी को अपने सामर्थ्य का सही उपयोग करने, आगे बढ़ने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जगन्नाथ जिला मा सहसंचालक श्री कैलाश जी शर्मा जी, जनजाति विकास मंच से विभाग सहसंयोजक श्री राधेश्याम जी जामले , घुमंतू कार्य जिला जगन्नाथ संयोजक अधिवक्ता दीपक जी चौहान, जनजाति विकास मंच जिला संयोजक अशोक जी वरिया, एवं संस्था धर्मवीर के सचिव चेतन जी भोसले उपस्थित रहे।
साथ ही, पप्पू जी राठौर, सौरभ जी पांडे, निहाल जी मंडलोई, दुर्गेश जी गोलकर, कपिल जी बारे, विशाल जी श्रीवास, जितेंद्र जी राठौड़, बबलू जी चौहान,दीपक गोविंद जी चौहान, मनीष जी काले, आयुष जी पाटिल, गौरव जी विश्वकर्मा, लोकेश जी पवार, सहित अन्य सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संस्था द्वारा कुल आठ स्थानो पर इस प्रकार के आयोजन किए गए और 500 बच्चों को पटाखे और मिठाइयां वितरित की गई
