जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
इंदौर। सिंगापुर ब्रिटिश पार्क फेज वन टाउनशिप में कमलेश यादव परिवार द्वारा गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर एक विशाल रंगोली बनाई गई, जिसमें भगवान श्री कृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाए हुए दर्शाया गया था। पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न की गई और प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूजा के आयोजन में टाउनशिप के सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए। आयोजन की शुरुआत रंगोली बनाने से हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंग-बिरंगी रंगोली से पूजा स्थल को सजाया। पूजा विधि के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन सामुदायिक समर्पण और एकता का प्रतीक बना, जिसमें सभी परिवारों ने मिलकर त्यौहार को उल्लास पूर्वक मनाया।
आयोजन को सफल बनाने के लिए कमलेश यादव परिवार की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई गई।
