Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveहैदराबाद: आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार,...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह से तेज ठंड का दौर होगा शुरू
भोपाल, 19 अक्टूबर । मध्य प्रदेश में अक्टूबर महीने में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और रात में जहां हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं दिन में धूप खिलने से गर्मी का असर है। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर में ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह से तेज ठंड का दौर शुरू होगा। इसके अलावा प्रदेश में अगले तीन दिन बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 20, 21 और 22 अक्टूबर को बैतूल, नर्मदापुरम, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 21 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना भी है। 21 अक्टूबर से दक्षिणी हिस्से के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसमें मुख्य रूप से अनूपपुर, डिंडौरी, बैतूल, मंडला, खंडवा आदि जिले शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट आयी है। वहीं, इंदौर, खंडवा में तेज बारिश हुई। उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार-शनिवार की रात में ज्यादातर शहरों में पारा 20 डिग्री से अधिक रहा। रीवा ही ऐसा शहर है, जहां पारा 15 डिग्री के आसपास है। दूसरी ओर, दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, खजुराहो में पारा 33 से 34 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाता है, जो जनवरी तक रहता है। इस बार फरवरी तक ठंड का असर रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले सर्दियों के मौसम में 2010 के बाद सबसे भीषण ठंड का अहसास हो सकता है। सर्दियों के दौरान इस बार बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती है।
