Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveहैदराबाद: आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार,...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
हैदराबाद: आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव का वाहन है. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ-साथ योग और ध्यान करने के लिए यह सबसे अच्छा दिन है.
7 नवंबर का पंचांग :
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र कन्या राशि में 23:20 से लेकर तुला राशि में 6:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता विश्वकर्मा है और नक्षत्र स्वामी मंगल है. यह नर्म प्रकृति का नक्षत्र है. किसी भी तरह की दोस्ती की शुरुआत करने, कामुक संबंधों के साथ, ललित कला आदि सीखने और यात्रा करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:21 से 10:43 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.
