Aaj Ka Rashifal: आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 November 2026:...
Spread the loveहैदराबाद: आज 07 नवंबर, 2026 शनिवार,...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची के साथ ही कांग्रेस अब तक कुल 53 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
दूसरी सूची में जिन नेताओं को टिकट मिला है, उनमें नरकटियागंज से शाश्वत केदार पांडे, किशनगंज से मोहम्मद कमरुल हुडा, पूर्णिया से जितेंद्र यादव, गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव और कस्बा से मोहम्मद इरफान आलम का नाम शामिल है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। दूसरी सूची में तीन मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिला है, जबकि पहली सूची में चार मुस्लिमों को मौका दिया गया था। इस तरह पार्टी अब तक सात मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है।
