CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका! मेडिकल कॉलेज के 448 पदों पर भर्ती का रास्ता खुला
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के राजमाता देवेंद्र...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के राजमाता देवेंद्र...
Spread the loveदुर्ग – दुर्ग जिले की अहिवारा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ...
मानसिक रूप से निशक्त बच्चों ने दी प्रस्तुति
इंदौर 3 अक्टूबर 2025. वन एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी इंदौर द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पर 10 दिवसीय कैंप चमेली देवी कॉलेज में आयोजित कैंप में पांच राज्यों के 600 क्रेडिट ने भाग लिया। कर्नल राजेश कुमार ने बताया कि इस कैंप में राष्ट्रीय एकता अनुशासन के साथ समस्त कलर व राज्य के संपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधियों के एवं दार्शनिक स्थान का भ्रमण कराया गया। उन्होंने बताया कि कैंप का समापन 5 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की आतिथ्य में होगा। कैंप के दौरान शुक्रवार को भारत सरकार सूचना प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता संवाद के साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने प्रश्न मंच के माध्यम से संवाद किया। सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एलएनसीटी की प्रोफेसर नीलम शर्मा ने कैडेट्स का आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में स्वच्छता संदेश और प्रेरणा को अहम हिस्सा बनाए।
एनसीसी कैंप में मनोवृति केंद्र के मानसिक रूप से निशक्त बच्चों द्वारा निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो वोकल फार लोकल पर केंद्रित थी। इस अवसर पर मानसिक नि:शक्त बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
