नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
Spread the love – मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था...
नारायणपुर/रायपुर, 30 सितंबर । सशस्त्र बल के जवानों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग से जवानों ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने बारूद, प्रेशर कुकर बम, मल्टीमीटर और एक भरमार बंदूक सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। बम स्क्वायड की टीम ने मौके पर ही बम को डिफ्यूज कर दिया।
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज मिली जानकारी के अनुसार एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान यह सर्च अभियान 29 सितंबर को धनोरा थाना क्षेत्र में चलाया गया। आईईडी की आशंका को देखते हुए बीडीएस टीम को मौके पर भेजा गया था, जहां तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किया गया सामान बरामद किया गया है। बरामदगी स्थल के आसपास इलाके में नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी सक्रिय है।
इस संयुक्त अभियान में जिला बल, आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी के “ई” समवाय और थाना धनोरा में तैनात जवान शामिल रहे।
