जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
देवास, 04 नवंबर । मध्य प्रदेश के देवास जिले में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने वाले आरोपी चालक ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद उसे पुनः गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम आरोपी को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर से पकड़कर खातेगांव ले जाया जा रहा था। इसी दौरान देवास जिले के बरोठा के पास आरोपी चालक अक्कू ने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची और इलाज कराया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी रविवार रात अवैध शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान शराब से भरे ट्रक के ड्राइवर को उन्होंने बाहर आने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, चालक ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया। ट्रक का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर चढ़ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक सीपीआर और इलाज किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
