कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
राष्ट्रीय स्तर का दादा नंदकिशोर वर्मा सम्मान कमलेश सेन को मिला
उदयपुर – हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप (NAC 2025) हुई जिसमें बार्बरिंग केटेगरी में उदयपुर के भूपेश सेन ने प्रथम और देव सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर का दादा नंदकिशोर वर्मा सम्मान कमलेश सेन को मिला।
अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी एजुकेटर उन्नति सिंह द्वारा आयोजित यह आयोजन राष्ट्रीय कला को समर्पित था, जिसका उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को सशक्त बनाना और विविध कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से सांस्कृतिक गर्व और एकता को बढ़ावा देना था। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में देशभर के कलाकारों ने छह प्रमुख श्रेणियों- बार्बरिंग, हेयर कलर, कट एंड स्टाइल, नेल आर्ट, स्किन केयर, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। NAC 2025 का प्रारूप प्रतियोगिताओं, स्टेज प्रेजेंटेशन, हेयर शो और रैम्प वॉक का अनूठा संगम था, जो सौंदर्य उद्योग की विरासत और नवाचार को दर्शाता है।
इस आयोजन के बारे में आयोजक उन्नति सिंह ने कहा, “NAC 2025 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक आंदोलन है-जिसका उद्देश्य कलात्मक विरासत को सम्मान देना, कलाकारों की आवाज़ को बुलंद करना और अगली पीढ़ी को गर्व और उद्देश्य के साथ सौंदर्य उद्योग की विरासत आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।”
पहले दिन की शुरुआत जनरेशन हेयर एक्सपर्ट्स की रैम्प वॉक से हुई, इसके बाद अकादमी प्रेजेंटेशन और प्रतियोगिता मॉडल्स की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भास्कर और झलक द्वारा प्रस्तुत हेयर शो और सीमा वी जेराजानी का अवांट गार्ड हेयर शो मुख्य आकर्षण रहे। इस दिन कमलेश सेन को श्री नंद किशोर वर्मा सम्मान से नवाजा गया। दूसरे दिन जनरेशन मेकअप एक्सपर्ट्स की प्रस्तुति, डीसी ज्वेलर्स द्वारा रॉयल राजपुताना ब्राइडल शो और पैन इंडिया आर्टिस्ट्स द्वारा “देवलोकः देव अवतरण” ने दर्शकों को रोमांचित किया। भारत और डोरिस गोदाम्बे को श्री श्री पंधारी जुकर दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सौंदर्य जगत के प्रतिष्ठित कलाकार शामिल थे, और स्टेज शो में भी कई नामचीन हस्तियों ने भाग लिया। विजेताओं को उनकी कला और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं में रेनू यादव (स्किन), सनी जैस (मेकअप), मनीष सरवान (नेल्स), राहुल सेन (हेयर कट, कलर एंड स्टाइल), भूपेश सेन (बार्बरिंग) और अंशुत्न मालवीय (हेयरस्टाइलिंग) शामिल रहे। विजेताओं को उनकी श्रेणी के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें आइकोनिक टूल्स, क्रायोलन मेकअप हैम्पर्स, 03+ स्किनकेयर किट्स और पेडीकैल्म नेल केयर पैकेज शामिल थे।
