विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
इंदौर – (देवेन्द्र साहू) इंदौर के विमानतल निदेशक विपिन कांत सेठ ने प्रेस वार्ता में बताया कि कल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देशभर के सभी हवाई अड्डों पर 17 सितम्बर 2025 को “यात्री सेवा दिवस” मना रहा है। इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा, इंदौर ने यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने तथा समुदाय से जुड़ाव को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
इन गतिविधियों में यात्रियों का पारंपरिक स्वागत (तिलक और मिठाई के साथ), “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान, लोकनृत्य प्रस्तुतियाँ, बच्चों के लिए क्विज़ और पेंटिंग प्रतियोगिता, एयरपोर्ट ब्रांडिंग फोटो बूथ, रक्तदान शिविर तथा मुफ़्त स्वास्थ्य जाँच शिविर शामिल हैं। विशेष रूप से, टैक्सी व ऑटो चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर और कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों का एयरपोर्ट भ्रमण भी आयोजित किया जाएगा, ताकि उन्हें विमानन क्षेत्र व करियर अवसरों से अवगत कराया जा सके।
इस अवसर पर हवाई अड्डा निदेशक ने कहा, “यात्री सेवा दिवस हमारे लिए यात्रियों की सुविधा और समुदाय की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। इंदौर एयरपोर्ट, जो एएआई का पहला ‘ज़ीरो वेस्ट एयरपोर्ट’ है, सतत विकास और यात्री-हितैषी सुविधाएँ उपलब्ध कराने में अग्रणी है।”
कार्यक्रम के दौरान यात्री फीडबैक अभियान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व्लॉग्स के माध्यम से इंदौर एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं और सुखद यात्रा अनुभव को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
