ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
नई दिल्ली, 17 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा आज हरियाणा के रोहतक और शाम को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर केंद्रित कार्यक्रमों शामिल होंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा के रोहतक और दिल्ली के कार्यक्रमों को एक्स हैंडल पर साझा किया है।
भाजपा के अनुसार, नड्डा आज सुबह 11 बजे हरियाणा के रोहतक में प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर टैगोर ऑडिटोरियम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। साथ ही शाम पांच बजे प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके जीवन पर आधारित ‘सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा… 75 वर्ष’ प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे। प्रदर्शनी का आयोजन कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में किया गया है।
