CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
नई दिल्ली । इंडिया एआई इम्पैट समिट में एक छोटा सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। गुरुवार को ग्रुप फोटो के वक्त पीएम मोदी और दूसरे टेक लीडर्स ने एक साथ मिलकर हाथ उठाया। तभी ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एन्थ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई ने एक-दूसरों की तरह हाथ पकड़ने की बजाय हाथ ऊपर उठा लिया। सैम और डारियो अमोडेई के बीच का ये ऑकवर्ड मोमेंट कैमरे में कैद हुआ और यह पल तुरंत चर्चा का विषय बन गया। इंटरनेट पर इस मामले को लेकर कई तरह के मीम्स बना रहे हैं और वीडियो वायरल हो गया। रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में इस दोनों कंपनियों के बीच पुराने प्रोफेशनल टकराव से जोड़ कर देखा गया। ओपनएआई का फोकस तेज प्रोडक्ट लांच और बड़े पैमाने पर यूजर तक पहुंच पर रहा है। वहीं एन्थ्रोपिक शुरू से सेफ्टी और जिम्मेदार इस्तेमाल पर ज्यादा जोर देता आया है। इसी सोच के फर्क को लोग इस पल से जोड़ कर देख रहे हैं हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोडेई के बीच तनाव की कहानी नई नहीं है। अमोडेई पहले ओपन एआई में सीनियर पोजिशन पर काम कर चुके हैं। इसके बाद में उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ एन्थ्रोपिकशुरू किया। उस वक्त वजह सामने आई थी कि एआई को कितनी तेजी से आगे बढ़ाया जाए और सेफ्टी को कितना प्राथमिकता दी जाए। इसी सोच के फर्क ने दोनों कंपनियों को अलग रास्तों पर खड़ा कर दिया। तब से ओपन एआई और एन्थ्रोपिक को एआई रेस में एक-दूसरे का बड़ा कॉम्पिटीटर माना जाता है। सोशल मीडिया पर इस पल को लेकर मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इस पल को एआई इंडस्ट्री की ‘कोल्ड वॉर’ जैसा बताया। वहीं कई लोगों का कहना है कि यह बस एक लम्हा था, जिसे जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है। मंच पर मौजूद बाकी लीडर्स ने एकता का इशारा किया, लेकिन यह छोटा सा अलग व्यवहार कैमरे में कैद हो गया और सुर्खियों में आ गया। गौरतलब है कि एआई इम्पैट समिट सिर्फ वायरल पलों तक सीमित नहीं है। यहां एआई को लेकर बड़ी घोषणाएं, निवेश की बातें और पॉलिसी पर चर्चा भी हुई। भारत में एआई का भविष्य, डेटा सेंटर इंफ्रा, स्किल डेवलपमेंट और सुरक्षित इस्तेमाल जैसे मुद्दे भी इसी मंच पर उठे। फिलहाल सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोडेई में से किसी ने भी इस पोज को लेकर कोई सफाई नहीं दी है। इसलिए किसी सोचे-समझे मैसेज के तौर पर देखना जल्दबाजी हो सकती है। लेकिन इतना तय है कि एआई की रेस में मुकाबला तेज है और छोटी सी तस्वीर भी बड़ी बहस खड़ी कर सकती है।
