2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
रायपुर, 13 सितंबर । आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में रोटी बनाने की मशीन खरीद में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेम पोर्टल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पार्टी के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावे किया है कि जेम पोर्टल के जरिए विभाग ने 50 हजार की रोटी बनाने की मशीन को 7 लाख 95 हजार में खरीदा है।
संचार प्रमुख के मुताबिक इससे पहले भी 200 रुपये का जग 32 हजार रुपये में खरीदा गया था, 1 लाख की टीवी की 10 लाख में खरीद हुई थी।इसी भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस सरकार ने जेम पोर्टल के जरिए खरीद को बंद किया था। ताकि राज्य के बाहर के दलाल किस्म के सप्लायर प्रदेश के खजाने पर डाका न डाल सकें।भाजपा सरकार बनने के बाद जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी फिर शुरू करने का दुष्परिणाम सामने है। भूपेश सरकार ने राज्य के छोटे उद्योगों, व्यापारियों और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने सीएसआईडीसी के जरिए रेट कॉन्ट्रैक्ट निर्धारित कर सरकारी खरीदी करने का निर्णय लिया था। इससे पारदर्शी खरीद के साथ राज्य के स्थानीय व्यवसायियों, युवाओं को रोजगार मिलता था। भाजपा सरकार ने जेम पोर्टल लागू करते समय सीएसआईडीसी के रेट कांट्रैक्ट के जरिए सप्लाई में भ्रष्टाचार का झूठा दावा किया था। यह पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था थी। इसमें राज्य के व्यवसायियों को संरक्षण मिलता था।
