छत्तीसगढ़ में EOW-ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं...
रायपुर, 13 सितंबर । राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया में न्यूड पार्टी के आयोजन का अलग-अलग नामों से पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े शामिल होने को कहा गया है। वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
यह पोस्टर इंस्टाग्राम पर “सिनफुल राइटर1” नामक आईडी से शेयर किया गया है। वायरल पोस्ट के अनुसार, इस न्यूड पार्टी में 18 प्लस कपल्स के साथ युवतियों और महिलाओं के शामिल होने की बात लिखी गई है। पोस्टर में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि पार्टी में युवक और युवतियां बिना कपड़ों के शामिल होंगे। इस तरह के इनविटेशन ने लोगों के बीच सनसनी मचा दी है। वाइरल पोस्टर्स में आयोजन शनिवार एवं 21 सितंबर को होना बताया गया है ।
रायपुर एएसपी सिटी, लखन पटले ने कहा कि “सोशल मीडिया के माध्यम से न्यूड पार्टी के बारे में जानकारी मिली है। इस तरह का पोस्ट किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा है कि ऐसे आयोजनों का जमकर विरोध किया जायेगा।
