आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
इंदौर। भारत की अग्रणी थिएटर कंपनी फेलिसिटी थिएटर द्वारा लता मंगेशकर सभागृह, आईडीए ऑडिटोरियम में भव्य नाट्य प्रस्तुति ‘‘हमारे राम’’ का मंचन किया गया। दो दिवसीय इस अद्भुत आयोजन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गौरव भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस महाकाव्य नाट्यकृति में रामायण के उन अद्भुत प्रसंगों का मंचन किया गया, जिन्हें पहले कभी मंच पर नहीं देखा गया। प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने रावण की भूमिका में अपने ओजस्वी अभिनय और गूंजती आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के रूप में राहुल आर. भूचर ने सजीव अभिनय किया। माता सीता का किरदार हरलीन कौर रेखी ने, भगवान हनुमान का दानिश अख्तर ने और भगवान शिव का अभिनय तरुण खन्ना ने किया। इसके अलावा करण शर्मा ने सूर्यदेव का प्रभावशाली अभिनय कर सभी का मन जीता।
विशाल मंच सज्जा, LED बैकड्रॉप, आकर्षक वेशभूषा, लुभावने हवाई प्रदर्शन और 50 से अधिक नर्तकियों की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान की। पार्श्व गायक कैलाश खेर, शंकर महादेवन और सोनू निगम की विशेष रूप से तैयार की गई रचनाओं ने नाटक के श्रवण अनुभव को और भी दिव्य बना दिया।
इस नाट्य प्रस्तुति की विशेषता यह रही कि कथा की शुरुआत लव-कुश से होती है, जो अपने पिता श्रीराम से माता सीता के विषय में प्रश्न करते हैं। पूरी कथा उनके दृष्टिकोण से आगे बढ़ती है और भगवान राम-सीता की अमर गाथा को नए अंदाज में प्रस्तुत करती है।
निर्माता एवं एमडी राहुल भूचर ने बताया कि ‘‘हमारे राम’’ को विशेष रूप से इस प्रकार गढ़ा गया है कि यह नई पीढ़ी को भी प्रभावित करे। वहीं निर्देशक गौरव भारद्वाज ने कहा कि मंचन में तकनीक और परंपरा का ऐसा संगम किया गया है, जो दर्शकों को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने वाला अनुभव प्रदान करता है।
लता मंगेशकर सभागृह में उपस्थित दर्शक ‘‘हमारे राम’’ के अद्भुत अभिनय, शक्तिशाली संवाद और भव्य दृश्यावलियों को देखकर भावविभोर हो उठे। पूरा सभागार ‘‘जय श्रीराम’’ के उद्घोष से गूंज उठा। नाट्य मंचन इतना सुंदर और अद्भुत था कि सभी धर्मप्रेमी जनता राममय हो गई। आज के समय में ‘‘हमारे राम’’ निश्चय ही समाज और देश के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरेगा।
