राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के लिए...
Spread the loveरायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी...
मुंबई (माधव एक्सप्रेस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 35 पैसे बढ़त के साथ ही 87.04 पर बंद हुआ। वहीं इससे पहले रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 87.20 पर पहुंच गया था। यह बढ़त व्यापक कर सुधारों और घरेलू शेयर बाजारों में जारी तेजी के चलते दर्ज की गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 87.24 पर खुला और धीरे-धीरे मजबूत होते हुए 87.20 पर पहुंचा। वहीं सोमवार को यह 87.39 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार द्वारा टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किए गए सुधारों ने विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। रुपये की इस मजबूती को निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जो देश की आर्थिक नीतियों में भरोसे को दर्शाता है।
