उज्जैन/माधव एक्सप्रेस/निप्र/एस. के. ( साईं कृपा ) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षीर सागर उज्जैन में आईसेक्ट क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन द्वारा ए आई ( आर्टिफिशल इंटेलिजेंट ) अवेरनेस का सेमिनार आयोजित किया गया. जिसमें आईसेक्ट समूह की ओर से ए आई ट्रैनर निशिता महिवाल द्वारा ए आई से जुड़ी जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई. आईसेक्ट समूह की कॉन्सिलर कीर्ति पवार, सेंटर हेड मयंक सिंह बघेल, प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार द्वारा आईसेक्ट समूह की जानकारी प्रदान की गई.
कार्यक्रम के अंत में आईसेक्ट समूह उज्जैन के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास त्यागी जी द्वारा एस. के.( साईं कृपा ) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षीर सागर उज्जैन के निदेशक श्री नारायण सिंह पंवार सर का आभार व्यक्त किया और आईसेक्ट समूह द्वारा प्रकाशित दो पुस्तके कंप्यूटर- एक परिचय और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सौंप कर आभार व्यक्त किया और भविष्य में और भी ऐसे कार्यक्रम द्वारा विद्यालय के छात्रों को दिशा निर्देश दिए जाने का निश्चय किया गया.
