सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले...
Spread the loveकवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में...
Spread the loveरायपुर। CG शिक्षक तबादला: छत्तीसगढ़ में...
नई दिल्ली, (माधव एक्सप्रेस)। आउटडोर एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग सर्विसेज ऑफर करने वाली कंपनी कैश योर ड्राइव मार्केटिंग के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 130 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 19.23 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 155 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयर गिर कर 147.25 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गए। हालांकि कुछ देर बाद एक बार फिर लिवाली शुरू हो जाने के कारण लोअर सर्किट ब्रेक हो गया और कंपी के शेयर 160 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस तरह पहले दिन के कारोबार के बाद कंपनी के आईपीओ निवेशक 23.08 प्रतिशत के मुनाफे में रहे।
कैश योर ड्राइव मार्केटिंग का 60.79 करोड़ रुपये का आईपीओ 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 81.94 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 76.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 135.23 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 62.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 58.10 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 2.07 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये बेचे गए हैं। आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी तकनीकी संवर्धन करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 5.15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 9.22 करोड़ रुपये और 2024-25 में उछल कर 17.68 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 32 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ कर 142.18 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के अनुसार इस दौरान कंपनी का कर्ज लगातार कम हुआ है। कंपनी पर वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी में 5.06 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो 2023-24 आखिरी में गिर कर 45 लाख रुपये के स्तर पर और वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी में 18 लाख रुपये के स्तर पर आ गया।
