24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
नई दिल्ली, (माधव एक्सप्रेस)। भारत की पुरुष बास्केटबॉल टीम को फीबा एशिया कप 2025 के ग्रुप सी मुकाबले में चीन के हाथों 69-100 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला सऊदी अरब के जेद्दा स्थित किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी में खेला गया। चीन के लिए मिंगशुआन हू और जियाई झाओ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17-17 अंक जुटाए। भारत की ओर से अरविंद मुथु कृष्णन ने सबसे अधिक 16 अंक बनाए। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले टीम को मंगलवार को जॉर्डन के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। इस परिणाम के बाद हेड कोच स्कॉट फ्लेमिंग की टीम ग्रुप स्टैंडिंग में सबसे नीचे पहुंच गई है, जिससे क्वार्टरफाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भारत को अब शनिवार को होने वाले अपने अंतिम ग्रुप मैच में मेज़बान सऊदी अरब को हर हाल में हराना होगा, ताकि क्वालिफिकेशन की उम्मीदें बनी रहें। टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार हर ग्रुप का विजेता सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचता है, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच प्लेऑफ मुकाबले होंगे, जिनके विजेता क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगे।
