विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
नई दिल्ली, 26 जुलाई । ब्रिटेन और मालदीव यात्रा से लौटने के तत्काल बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। जहां वे राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन और मालदीव की राजकीय यात्रा के बाद आज तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंचेंगे, जहां होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 48,00 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, रसद दक्षता, स्वच्छ ऊर्जा ढांचे से संबंधित योजनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी तूतीकोरिन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। उनका यह कार्यक्रम शनिवार रात 8 बजे होगा।
तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी रविवार दोपहर 12 बजे तिरुचिरापल्ली के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह और आदी तिरुवथिरा उत्सव में शामिल होंगे।
इसके साथ ही रविवार को सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पहली परियोजना एनएच-36 के सेथियाथोप-चोलपुरम खंड की 50 किमी की 4-लेन वाली सड़क है। इसे विक्रवंडी-तंजावुर कॉरिडोर के तहत 2,350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इसमें तीन बाईपास, कोल्लिदम नदी पर एक किमी का चार-लेन पुल, चार प्रमुख पुल, सात फ्लाईओवर और कई अंडरपास शामिल हैं। दूसरी परियोजना एनएच-138 तूतीकोरिन पोर्ट रोड की 5.16 किमी की 6-लेनिंग है। इसे लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
