संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
भाेपाल, 26 जुलाई । कारगिल युद्ध को 26 बरस हो चुके हैं। ये युद्द शहीद जवानों के अदम्य साहस और उनके बलिदान का प्रतीक है। भारतीय सेना की वीरता और बलिदान के लिए 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1999 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा दिये थे और ऑपरेशन विजय के तहत दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा दोबारा हासिल किया गया था। इस मौके पर आज देश शहीद वीरों को नमन और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर रहा हैं। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीद सैनिकाें के साहस काे नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा शौर्य और बलिदान की अमर गाथा, कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई, यह हम सभी के लिए गौरव का उत्सव है। मां भारती के वीर सपूतों के चरणों में कोटि-कोटि नमन है, जिन्होंने सर्वस्व न्यौछावर कर कारगिल में शत्रु का संहार कर विजय प्राप्त की। 60 दिनों से अधिक चले युद्ध में हमारे पराक्रमी सैनिकों ने तिरंगा फहराया। यह अवसर राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रण का है। आइए हम सब मां भारती की सेवा में सर्वस्व समर्पित करने का संकल्प लें।
