साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
कई ट्रेनों में आक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से ऊपर
पटना,(माधवएक्सप्रेस)। बिहार का नाम सुनते ही सामान्यत लोगों के सामने पिछड़े राज्य की छवि सामने आती है, लेकिन अगर आप बिहारी है, तब यह खबर अपने दिल को खुशी देने वाली है। मौजूदा समय बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में शुमार होने वाले राज्य को सीधी टक्कर दे रहा है। इसका कारण यहां के लोगों की जिंदगी वंदेभारत एक्सप्रेस की रफ्तार से दौड़ रही है। यहां के लोगों का देश के किसी भी कोने में आना जाना आसान हो गया है। मौजूदा समय लोगों की सबसे पसंदीदा ट्रेन वंदेभारत बनी हुई है। पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर (असम में चल रही है) देश के सभी राज्यों में कई-कई वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं। कई शहरों में इतनी डिमांड बढ़ गई है कि सुबह और शाम दोनों समय वंदेभारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। कई ट्रेनों में आक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। जो कि इस ट्रेन की सफलता की कहानी बंया करती है। वर्तमान में देशभर में 144 वंदेभारत ट्रेन चल रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा देश की आर्थिक राजधानी वाले राज्य महाराष्ट्र में चलती हैं। 22 वंदेभारत की सर्विस यहां से रोजाना कई राज्यों को जोड़ती हैं। इसमें आरंभिक स्थान/गंतव्य स्थान के आधार पर शामिल हैं। महाराष्ट्र देश के सबसे विकसित राज्यों में गिना जाता है। लेकिन महाराष्ट्र के करीब करीब बराबर वंदेभारत एक्सप्रेस बिहार से भी चलती हैं। यहां से रोजाना 20 वंदेभारत सर्विस चलती हैं। इस तरह बिहार के लिए यह गर्व की बात है। जिसे सामान्य लोग पिछड़े राज्य के रूप में जानते हैं, वहां वंदेभारत की भरमार है।
