ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
उज्जैन। हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सनातन धर्म का नया साल मनाया जा रहा हैं। भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए हिन्दुत्व एकता दिखाने के उद्देश्य एवं धर्म रक्षा के संकल्प के साथ आज सुबह अखंड हिंदू युवा संगठन द्वारा देवास गेट बस स्टैंड चौराह स्थित श्री वीर हनुमान अंजली माता मंदिर के समीप सभी सनातनी भाइयों को विजय तिलक लगाकर गुड़-धनिया एवं नीम की पत्ती का प्रसाद और छाछ के पैकेट का वितरण कर शुभकामनाएं दी। इस तरह का कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश फैलाना है। इस दौरान अखंड हिंदू युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चंदेल, मीडिया प्रभारी महेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शुभम चौहान, जिला संयोजक जितेन्द्र प्रजापत, जिला महामंत्री दीपक प्रेमचंदनी, जिला संगठन महामंत्री दिनेश कुंभकार, जिला सचिव शंकर प्रजापत, जिला कार्यालय महामंत्री राजेश कच्छावा, जिला सहसचिव विजय श्रीवास, तहसील अध्यक्ष विजय प्रजापत, नगर मीडिया प्रभारी संदीप व्यास, नगर सचिव ओम प्रजापत नगर संयोजक अरविंद कौशल, नगर कार्यालय महामंत्री संतोष मांडव, वार्ड अध्यक्ष ईश्वर गोस्वामी, वार्ड अध्यक्ष भूपेन सूर्यवंशी, सक्रिय सदस्य मनीष गहलोत, विशाल जायसवाल, पवन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी नगर मीडिया प्रभारी संदीप व्यास द्वारा दी गई।