प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
इंदौर. देश की पहली नियोजित स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन को लेकर इंदौर में एक विशेष निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया. होटल साउथ एवेन्यू में हुए इस कार्यक्रम में उद्योग, रियल एस्टेट और व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और इस बहुचर्चित
प्रोजेक्ट में संभावनाओं पर चर्चा की.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीथमपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डॉ. गौतम कोठारी रहे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य के भारत को स्मार्ट और टिकाऊ औद्योगिक शहरों की आवश्यकता है और धोलेरा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने निवेशकों से ऐसे प्रोजेक्ट्स में भागीदारी की अपील की.
धोलेरा प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी साझा करते हुए विशेषज्ञ राजेश गुप्ता ने बताया कि यह औद्योगिक क्षेत्र अहमदाबाद के पास विकसित हो रहा है, जिसमें हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.
उन्होंने यह भी बताया कि टाटा ग्रुप इस क्षेत्र में 91,000 करोड़ का निवेश कर सेमीकंडक्टर निर्माण यूनिट स्थापित कर रहा है. सम्मेलन में नेस्टोरिया ग्रुप की ओर से सेल्स हेड देवेंद्र सिकरवार ने ग्रुप की गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी धोलेरा में वर्ल्ड क्लास टाउनशिप और व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. उनके अनुसार नेस्टोरिया के 40 से अधिक प्रोजेक्ट्स फिलहाल धोलेरा में चल रहे हैं और कंपनी का नेटवर्क 50 से अधिक शहरों तक फैला है.
सम्मेलन के अंत में ओपन फोरम डिस्कशन का आयोजन हुआ, जिसमें निवेशकों ने अपने सवाल रखे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया. आयोजन के संयोजक और प्रथम रियल एस्टेट इंदौर के संस्थापक हेमंत मित्तल ने समापन पर सभी सहभागियों का आभार जताया.
