कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आगे की विस्तृत जांच और सुरक्षा उपायों को सख्त करने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, 08 जुलाई । अहमदाबाद में 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान की जांच रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। ये रिपोर्ट जांच के शुरुआती निष्कर्षों पर आधारित है, इसलिए विमान हादसे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। मंत्रालय ने रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विस्तृत जांच और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 171 की दुर्घटना को लेकर जांच रिपोर्ट ब्यूरो के शुरुआती आकलन और निष्कर्षों पर आधारित है। यह रिपोर्ट इस सप्ताह के अंत में सार्वजनिक की जाएगी। जांच के दौरान ब्लैक बॉक्स, कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) के विश्लेषण को भी आधार बनाया है। यह रिपोर्ट पूरी जांच का अंतिम निष्कर्ष नहीं है, बल्कि इससे जुड़े तथ्यों और संभावित कारणों की एक रूपरेखा है।
नागर विमानन मंत्रालय ने रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विस्तृत जांच और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। एएआईबी अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है, जिसमें और भी गवाहों के बयान, तकनीकी मूल्यांकन और विशेषज्ञों की राय को शामिल किया जाएगा।
दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया था, जिससे विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जबकि जमीन पर मौजूद हताहतों सहित कुल मृतकों की संख्या 260 थी।
