कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
जम्मू, 8 जुलाई । श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 7,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ नू।
अधिकारियों ने बताया कि 38 दिवसीय तीर्थयात्रा 3 जुलाई को घाटी से दो मार्गों अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी। यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 94,000 से अधिक तीर्थयात्री श्री अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग (हिमलिंग) की पूजा-अर्चना कर चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 5,516 पुरुषों और 1,765 महिलाओं समेत 7,541 तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज तड़के 2.55 से 4.05 बजे के बीच भगवती नगर आधार शिविर से 309 वाहनों में सवार होकर कश्मीर स्थित दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
उन्होंने बताया कि पहला काफिला 148 वाहनों में 3,321 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ। इसके बाद 161 वाहनों में 4,220 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहा है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 2 जुलाई को जम्मू में यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 47,902 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। पंजीकरण के लिए काउंटरों पर भारी भीड़ है। अधिकारियों ने काउंटरों की संख्या 12 से बढ़ाकर 15 कर दी है और साथ ही भीड़ को कम करने के लिए दैनिक कोटा 4,100 कर दिया है।
