राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love उज्जैन, 21 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – ग्वालियर के महाराज ने...
काठमांडू, 08 जुलाई । नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर भगवान श्रीराम के जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दिया है। ओली का दावा है कि भगवान श्रीराम का जन्मस्थान नेपाल में ही है।
काठमांडू में एक कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान को लेकर नेपाल के बाकी नेता क्यों डरते हैं? ओली ने फिर बयान दिया है कि भगवान श्रीराम का जन्मस्थान अयोध्या में नहीं, बल्कि नेपाल के चितवन जिला के ठोरी में ही हुआ था। उन्होंने कहा कि इस बात को पूरी दुनिया में प्रचारित करना चाहिए।
कार्यक्रम में ओली ने कहा कि नेपाल के नेता भगवान श्रीराम के वास्तविक जन्मस्थान का प्रचार करने में क्यों डरते हैं? किससे डरते हैं? यह समझ में नहीं आता। ओली ने कहा कि कोई देश नाराज हो जाएगा, इसलिए इस बात को कहने में डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। ओली ने नेपाल के नेताओं से इस बात का खुल कर प्रचार करने को भी कहा।
