VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
भोपाल, 19 अक्टूबर । मध्य प्रदेश में दशहरे के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। पश्चिमी हिस्से में सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 20 अक्टूबर को इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। 20, 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।
सोमवार को भी प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दशहरे के दिन इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, हरदा और बैतूल में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।
इंदौर, सीहोर और शाजापुर में तेज बारिश
रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। इंदौर, सीहोर और शाजापुर में तेज बारिश हुई। सीहोर में बारिश और तेज हवाओं के कारण माता के पंडालों के टेंट उड़ गए। महू में गरबा आयोजन और माता की स्थापना के लिए तैयार किए गए पंडालों में पानी भर गया। बारिश के कारण रावण के पुतले भी भीग गए। उधर, गुना शहर में रविवार शाम अचानक मौसम बदला और आधे घंटे से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश से शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम
पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर से एक ट्रफ गुजर रही है। इसके साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवाती परिसंचरण का असर भी बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन तक इस क्षेत्र में मौसम का ऐसा ही रुख बना रह सकता है।
3 अक्टूबर को लौट चुका है मानसून, फिर शुरू हुई बारिश
मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार 3 अक्टूबर को ही लौट चुका था। हालांकि, मानसून की विदाई के बाद भी मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश का असर देखा जा रहा है। पिछले चार दिनों में कई जगह तेज बारिश हुई है और सोमवार के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का मिला-जुला असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों में अक्टूबर के दौरान बारिश, गर्मी और ठंड का मिला-जुला रुख देखने को मिला है। इस साल भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। अक्टूबर की शुरुआत में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के साथ दिन में गर्मी महसूस हुई, जबकि रात के तापमान में ठंडक रही। अब सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण कई जिलों में बारिश हो रही है।
